फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देवी की हुई आराधना, मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 28 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बलुवा समय माता का स्थान - संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नवरात्र के पांचवें दिन भी चतुर्थी तिथि होने के कारण मां भगवती के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा की गई। पुरोहितों के अनुसार, पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा शनिवार को होगी। इस दौरान नवरात्रि व्रतधारियों ने घरों में स्थापित कलश के समक्ष अखंड ज्योति जलाई। दीप, धूप, कपूर, अगरबस्ती के साथ बेला का पुष्प और अक्षत का चढ़ावा चढ़ाकर माता रानी का आह्वान किया गया। मां भगवती का स्तुति गान कर लोगों ने मनोरथ पूर्ण करने की मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

नौ दिनों का उपवास रखने वाले देवी भक्त घरों में स्थापित कलश के समक्ष सुबह शाम दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ भी किए। मान्यता है कि नवरात्रि में इस पाठ से माता रानी प्रसन्न होकर भक्तों का मुराद पूरी करती है। उनसे सुख, समृद्धि की कामना की गई। शहर के आवास विकास मोड़ स्थित मां काली मंदिर, रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित मां काली मंदिर, बलुआ समय माता मंदिर, बैड़वा समय माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच रहे हैं। माता रानी को लाल चुनरी, नारियल आदि का प्रसाद चढ़ाया जा रहा है।
सज गया माता का दरबार, कस्बों में बढ़ी रौनक
सल्टौआ। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में धूमधाम से दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शाम होते ही सल्टौआ, सेखुई, बरगदवा, असनहरा, सोनहा, पचमोहनी, मधवापुर, चौकवा, भिरिया, अमरौली शुमाली, गोरखर, रेहार जंगल, कोठली और जिनवा सहित कस्बों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ भजन-कीर्तन में शामिल होकर पंडाल की रौनक बढ़ा रही है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा चंदन कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी ग्राम प्रहरियों और हल्का सिपाहियों को निर्देशित किया गया है। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में नागरिक 9454403123 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद

बलुवा समय माता का स्थान - संवाद

बलुवा समय माता का स्थान - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें