आयुक्त सभागार में बुधवार को कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा हुई। समय से रिपोर्ट न देने और सीएम से संदर्भित मामलों के लंबित रहने पर संबधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को चेताया। कार्यों में लापरवाही पर कुछ अधिकारियों को अंतिम चेतावनी भी दी गई।
बैठक में कहा गया कि सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है। कमिश्नर ने सभी डीएम को निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। मानकनुसार रिपोर्ट न देने वाले स्वास्थ्य, ऊर्जा और निर्माण विभाग के अधिकारियों को सुधर जाने को चेताया। डीएम बस्ती अरविंद कुमार सिंह ने जिले की विकास एवं अन्य कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। बताया कि जनपद का चुनाव पहले चरण में है। इसके नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस मौके पर डीएम सिद्धार्थनगर कुणाल सिल्कू, सीडीओ संतकबीरनगर हाकिम सिंह, सिद्धार्थनगर अनिल कुमार मिश्र, पीडी बस्ती आरपी सिंह, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एनएन राय, उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।