बस्ती। विश्व सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के तहत जिला महिला चिकित्सालय बस्ती, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और इनरव्हील क्लब के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता फ्लैगशिप कार्यक्रम का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने दी है। सीएमएस ने बताया कि कलेक्ट्रेट बस्ती से प्रारंभ होकर जिला महिला चिकित्सालय बस्ती तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कई नर्सिंग व फार्मा इंस्टीट्यूट की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। छात्राएं नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत करेंगी। इसके माध्यम से आम जन को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करके उसके बचाव की जानकारी दी जाएगी। संवाद