फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फुटबॉल के चयन-ट्रायल में बालिकाओं ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सोमवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय चयन-ट्रायल हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुए ट्रायल में 20 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन की प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन तीन से 10 अक्तूबर तक जौनपुर में किया जाएगा। इसमें बस्ती मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
उन्होंने बताया कि मंडलीय ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगी, जिनका जन्म एक जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के बीच हुआ है। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। मंडलीय चयन-ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को बस्ती मंडल की टीम में स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें