फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रैबीज से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बहुत जरूरी

विज्ञापन
रैबीज दिवस पर जागरूकता अ​भियान में शामिल लोग स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बस्ती। विश्व रैबीज दिवस पर सोमवार को सीएमओ कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष दिवस की थीम ‘स्ट्रांगर टूगेदर’ रखी गई है। गोष्ठी में रैबीज से बचाव और समय पर उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि रैबीज संक्रमित जानवर के काटने या उसकी लार के संपर्क में आने से होने वाला गंभीर रोग है। लक्षण विकसित होने के बाद यह बीमारी लगभग हमेशा घातक होती है, इसलिए बचाव के लिए समय पर उपचार और टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कुत्ता, बंदर, बिल्ली समेत संक्रमित स्तनधारी जानवरों के काटने से रैबीज का खतरा हो सकता है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव ने कहा कि विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं समेत अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रैबीज से बचाव के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। रैबीज से बचाव के लिए स्ट्रीट और पालतू कुत्तों का टीकाकरण भी जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजेश कुमार, विजय कुमार, डॉ. डीएस कुशवाहा, कृष्टि श्रीवास्तव, राजेश कुमार चौधरी, अली हसन खान, विजय कुमार सिंह, देवनाथ चौधरी व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें