कप्तानगंज (बस्ती)। हर्रैया क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने गांव के ही प्रेमी युवक के साथ मंदिर में शादी रचाकर बुधवार को कोर्ट मैरिज भी कर ली।
बताया जा रहा है कि युवती का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मोबाइल पर बात करते थे। जब इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो विरोध किया। एक सप्ताह पहले युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।
युवती के परिजन मामले की शिकायत करने जा रहे थे तो युवक के घरवालों ने ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत किया। पंचायत में युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बुधवार की देर शाम युवती अपने गांव में प्रेमी के घर दुल्हन बनकर पहुंच गई। संवाद