बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने प्रेमी के घर के सामने जाकर खा लिया। हालत बिगड़ते देख प्रेमी के घर वालों ने युवती के घर सूचना दी। मौके पर पहुंची युवती की मां अपने सगे-संबंधियों के साथ इलाज के लिए ले गई। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। युवती के प्रेमी को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र एक गांव की 21 वर्षीय युवती का विवाह करीब ढाई वर्ष पूर्व गोंडा जनपद में साथ हुआ था। ससुराल जाने के बाद पति से अनबन के चलते पारिवारिक न्यायालय में केस चल रहा है।
युवती के परिजनों के अनुसार, इस बीच युवती का थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी कपूर चंद्र गौड़ से संबंध हो गया था। दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे। शादीशुदा कपूर चंद्र मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। वह दो बेटी व एक बेटे का पिता भी है।
बताया जा रहा है कि युवती करीब दस दिन पहले उसके पास मुंबई गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को कपूरचंद अपनी पत्नी कंचन, व तीन बच्चे व युवती को लेकर घर आया। शाम को युवती भी अपने घर पहुंची। शुक्रवार सुबह वह घर से लापता हो गई। उसकी मां खोजबीन कर ही रही थी। तभी कपूर चंद्र के घर से किसी महिला का फोन आया कि वह यहां आकर बवाल कर रही है और जहर खा लिया है।
आननफानन युवती की मां पहुंची। पिता मुंबई में रहते हैं। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि मृतका पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
कपूर चंद की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर
प्रेमी की पत्नी ने पुलिस को शुक्रवार को ही तहरीर दे दी थी। तहरीर में उसने कहा है कि पतिदस वर्ष से बाहर रहकर जीवकोपार्जन करते हैं। करीब दो वर्षों से उनका संबंध एक युवती से है। तब से पति उसे मारते-पीटते हैं। घर से निकालने की धमकी देते हैं। करीब दस दिन पहले युवती पति के पास मुंबई पहुंची। जानकारी हुई तो वह भी मुंबई पहुंच गई।