फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 24 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में खेलने जाएंगी खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आगरा में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल की 14 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें 12 खिलाड़ी टीम में और दो रिजर्व रखी गई हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि दो चरणों में आयोजित ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए 19 सितंबर को जिला और 22 सितंबर को मंडल स्तरीय ट्रायल हुआ था। इसमें करीब 35 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ट्रायल के आधार पर टीम में प्रिया, अभिलाषा पाल, काजल, अनुष्का सिंह, मुस्कान, अर्पिता, संजना चौधरी, सरिता, प्रीति आनंद, सपना, सावित्री व महिला राजभर का चयन हुआ है।
विज्ञापन

जबकि सविता व चांदनी को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह मिली है। टीम 25 सितंबर को आगरा जाएगी। टीम के साथ मैनेजर के रूप में जयराम वर्मा जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें