फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ओझागंज गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ओझागंज गांव की रहने वाली कोमल (19 वर्ष) पुत्री सेंवई का शव बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे कमरे में पंखे से लटकता मिला। परिजनों की चीख सुनकर कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए। कोमल की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोमल भाई और परिवार के साथ दिल्ली रहती थी। दो माह पहले यह घर आई थी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिजन शव को नीचे उतार लिया था। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। एसओ हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें