फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से नाराज 45 सहकारी समितियों के सचिव ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
उप्र संयुक्त सहकारी समिति के 45 सचिवों ने उत्पीड़न के खिलाफ सामूहिक त्यागपत्र सौंपा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
उत्पीड़न से नाराज 45 सहकारी समितियों के सचिव ने सौंपा इस्तीफा
विज्ञापन

बस्ती। संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सहकारी समितियों पर तैनात 45 सचिवों ने सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता को सौंपा दिया।
संघ अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पांडेय ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी ने डीएम को भ्रम में रखकर भारत सरकार की ओर से निर्धारित उर्वरक वितरण के मानकों को छिपाकर समिति के सचिवों पर मुकदमा दर्ज करा कराया है। सचिवों का पक्ष सुनने की जगह लगातार उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसी मनमानी कार्रवाई से दुखी होकर सचिव सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने को विवश हैं। सचिवों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने पर ही त्यागपत्र वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसरन चौधरी, दिनेश कुमार उपाध्याय, विजयभान पांडेय, विजयानंद द्विवेदी, प्रभात कुमार, अश्विनी पांडेय, कुलदीप शुक्ल, सुरजीत कुमार, अतुल सिंह, रणविजय सिंह, राजमणि उपाध्याय, सुनील सिंह, विचित्र मणि वर्मा, राजकुमार दूबे, सत्यव्रत, वीरेंद्र कुमार वर्मा, बीर बहादुर सिंह, केदारनाथ, श्याम नरायन वर्मा, पारसनाथ सिंह, महेश प्रकाश, रामकदम वर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, कृष्ण प्रताप सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, सुभाष सिंह, प्रदीप कुमार, श्यामपति यादव, रामसुमेर चौधरी, कृष्ण प्रताप सिंह, रामजी लाल श्रीवास्तव, परमानंद यादव, विपिन कुमार, ओम प्रकाश सिंह, राजेश कुमार चौधरी, नंद किशोर यादव आदि ने सामूहिक त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें