फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म,नदी में ढकेलकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नदी में ढकेलकर भागे
विज्ञापन

बस्ती। शहर कोतवाली थानाक्षेत्र से बहन के घर शादी में आई युवती को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि विरोध करने पर युवती को मारपीट कर आरोपियों ने कुआनो नदी में ढकेल दिया। वहीं, भदेश्वरनाथ के पास नदी के किनारे उसे बेसुध पाया गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को जिला अस्पताल ले गई।
प्रभारी कोतवाल योगेन्द्र नाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। शहर के एक कालोनी की रहने वाली 21 वर्षीय युवती के पिता ने थाने पर शुक्रवार की रात तहरीर देकर घटना की पुलिस को जानकारी दी। जिसमें आरोप है कि 26 मई की रात उसकी बेटी घर से थोड़ी दूरी पर किसी काम से गई थी। तभी पहुंचे दो लड़के उसे बाइक पर बैठाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गए। उसे भदेश्वरनाथ स्थित मोहटा घाट के पास ले जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद दोनों ने मिलकर युवती का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से कुआनो नदी में धक्का देकर दोनों वहां से भाग निकले। किसी तरह युवती नदी से बाहर आई और अर्ध बेहोशी की हालत में वहीं पड़ी रही। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पाकर पीड़िता के परिवार के लोग वहां पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार रात पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टीम संग जिला अस्पताल पहुंच गए। आरोपितों की शिनाख्त के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें