फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गिधनी-सेहरिया मार्ग बदहाल आवागमन दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। बभनान नगर पंचायत की सीमा से सटे गिधनी से सेहरिया को जोड़ने वाली साढेृ पांच सौ मीटर बनाई गई पक्की सड़क टूटकर ध्वस्त हो चुकी है। इस सड़क को 10 वर्ष पहले गन्ना समिति के बजट से निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गन्ना समिति बभनान के प्रस्ताव पर गन्ना विभाग द्वारा वर्ष 2015-16 में 22 लाख की लागत से 5.50 मीटर सड़क का निर्माण का किया गया था। यह सड़क कई गांव को जोड़ते हुए बभनान टाउन जाती है। आसपास के चौराहों से लोग बाजार से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बभनान आते हैं। ग्राम प्रधान गिरजेश सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण गन्ना समिति ने करवाया था। बनने के बाद से मरम्मत न होने के चलते यह सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है।
प्रांतीय खंड लोग निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरपी यादव ने बताया कि गिधनी सेहरिया के बीच में 5.50 मीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति हो गई है। जल्द नवीनीकरण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें