हर्रैया के बीआरसी मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं बालिकाएं। संवाद
हर्रैया। बीआरसी मैदान पर मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक विद्यालय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 11 न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग कबड्डी में केशवपुर व खो-खो में डूहवा की टीम विजेता बनी। विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू ने सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर की। 50 मीटर दौड़ प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग में निपनिया के प्रशांत कुमार प्रथम, जुड़ईपुर के मो. रियाज द्वितीय व बालिका वर्ग में भैरोपुर की जैतुनिशा प्रथम, निपनिया की पारुल द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उमरिया गुप्तार के अभय प्रथम व बालिका वर्ग में अंशिका प्रजापति प्रथम स्थान पर रहीं। 100 और 200 सौ मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः चोरखरी के दिलशाद व इमलियाधीश की शिवांगी वर्मा प्रथम रहीं।
कबड्डी बालिका वर्ग में केशवपुर न्याय पंचायत विजेता तथा डुहवा न्याय पंचायत उपविजेता रहा। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में डुहवा न्याय पंचायत की टीम विजेता और कीर्ति दौलतपुर न्याय पंचायत की टीम उपविजेता रही। खो-खो में केशवपुर न्याय पंचायत व डूहवा मिश्र न्याय पंचायत की टीमों ने जीत दर्जकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया।
विजयी प्रतिभागियों को समाजसेवी अंतेश सिंह बब्बू ने पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय किरण आनंद ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान खेल शिक्षक भूपेश सिंह, सर्वदेव सिंह, पवन मिश्र, रवीश मिश्रा, उत्तम वर्मा आदि मौजूद रहे।