मानिकचंद। बीआरसी सांऊघाट में शिक्षकों को एफएलएन प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक रमेश कुमार शुक्ला, उमाशंकर पांडे, आशीष दुबे, अमित राम त्रिपाठी द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके क्रम में 50 शिक्षकों के बैच में दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां भाषा, गणित की बुनियादी शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर अखिलेश कुमार, सौरभ शुक्ला, श्वेतांबर मिश्रा, बालमुकुंद, विकास श्रीवास्तव, अशोक कुमार, रुखसार परवीन, मिथिलेश पांडे, मृदुल, रिंकी पटवा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।