फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ जनरल टिकट, रेल यात्रियों को मिली सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल टिकट काउंटर खुले, रेल यात्रियों को मिली सहूलियत
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे के वाणिज्य विभाग के मुख्य प्रबंधक ने आरक्षित ट्रेनों में अनारक्षित टिकट जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्देश जारी होने से बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी इसका अनुपालन शुरू कर दिया गया है। इससे मुंबई व दिल्ली समेत अन्य महानगरों में जाने के लिए जिले के यात्रियों को हलकान नहीं होना पड़ेगा।
कोरोना काल के कारण अप्रैल 2020 से आरक्षित गाड़ियों के लिए सामान्य टिकट पर पाबंदी लगा दी गई थी। इधर लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी जब गाड़ियों का आवागमन चालू हुआ तो यात्रियों को वेटिंग अथवा आरक्षित टिकट लेना अनिवार्य किया गया था। इससे तत्काल टिकट से वंचित यात्रियोें को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही थी। जबकि बस्ती से बड़ी संख्या में यात्री महानगरों से आवागमन करते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या मजदूरों व कामगारों की है। लखनऊ मंडल के वाणिज्य शाखा के मुख्य प्रबंधक ने पिछले पखवारे अनारक्षित टिकट देने का निर्देश सभी स्टेशन अधीक्षकों और वाणिज्य अधीक्षकों को दिया तो मंगलवार से बस्ती स्टेशन पर एक काउंटर संचालित हो गया और अनारक्षित टिकट जारी होने लगे।
विज्ञापन

-----
बोले, एसएस
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने कहा कि प्लेटफार्म से लेकर टिकट खिड़कियों तक कोरोना प्रोटोकॉल के लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवान तैनात किए गए हैं। प्लेटफार्म पर कोरोना जांच की भी व्यवस्था है।
---
इन ट्रेनों पर सफर होगा आसान
बस्ती से जाने वाले यात्रियों को गाड़ी नंबर 12531 गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी, 15204 लखनऊ-बरौनी, 12511 कोचीन राप्ती सागर, 2553 वैशाली, 15273 सत्याग्रह, 19038 सत्याग्रह, 22537 कुशीनगर, 20104 गोरखपुर एलटीटी व 12587 जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों पर अनारक्षित टिकट की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

---
बोले, वाणिज्य अधीक्षक
वाणिज्य अधीक्षक गौतम सरकार ने बताया कि अनारक्षित टिकट के लिए मंगलवार से एक काउंटर संचालित हो चुका है। बुधवार से एक और काउंटर चालू कर दिया जाएगा। यात्री यहां से दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक सामान्य टिकट ले सकते हैं।कहा कि कोरोना को देखते हुए लोगों को मास्क लगाकर ही प्लेटफार्म पर आने जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें