फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा उपाध्याय में भीषण आग से मची तबाही

Fri, 08 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार को आग ने कहर बरपाया। गौरा उपाध्याय गांव में कई मकान आग की भेंट चढ़ गए तो गोनार गांव में खेत में तैयार खड़ी छह एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


गौरा उपाध्याय गांव में दिन में तीन बजे अज्ञात कारणों से रामसजीवन के छप्पर में लगी आग ने देखते ही देखते गांव के दर्जन भर लोगों के आशियाने, घारी, भुसैला आदि को राख कर दिया। इस दौरान दो बाइकें भी जल गई।

गौरा उपाध्याय निवासी माधव चौधरी का पक्का मकान, घारी, और दो बाइक आग की भेंट चढ़ गया। घर में रखा अनाज, कपड़ा, नगदी, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गया। एक अनुमान के मुताबिक माधव का तीन लाख रुपए से उपर का सामान आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा खेमई चौधरी, प्रेमशंकर, रामनिवास, बाबूराम, कलई, रामदेव, श्यामदेव, रामनरेश, रामआसरे, रामसजीवन और रामतीरथ के छप्पर, घारी और भुसैले आग में जल गए।
विज्ञापन


वहीं गोनार गांव के सिवान में लगी आग में तकरीबन छह एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी।  गोनार, बडगोखास, बडगो पुरा, भिटहा के किसानों ने मिलकर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।आग से प्रभावित होने वालों में सूर्यलाल, रामलला, मुनिलाल, शिवलला, टिन्नू प्रसाद, चन्द्र प्रकाश आदि किसान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें