फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 17 घंटे बाधित रही गौर फीडर की बिजली

Thu, 02 Apr 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। हर्रैया से बभनान पावर हाउस को बिजली देने वाली मेन लाइन खराब हो जाने से लगभग 17 घंटे गौर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को दोपहर बाद कर्मचारियों के ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई बहाल हुई। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को करीब सात बजे के आसपास बभनान पावर हाउस को मिलने वाली बिजली के मेन लाइन में खराबी आ जाने से गौर फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।
जिससे लगभग तीस गांवों के 1500 उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। बिजली न होने से गर्मी के चलते काफी परेशान रहे। टुल्लू पंप न चलने से छत के ऊपर रखी पानी टंकी खाली रही और लोगों को पानी के लिए भी काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बलुआ गांव के उपभोक्ता भगवत लाल श्रीवास्तव व रामवापुर चौराहे के उपभोक्ता सुनील ने बताया कि लगातार 17 घंटे बिजली न मिलने से पूरी दिनचर्या बिगड़ गई। गांव का हर एक व्यक्ति बिजली के लिए परेशान रहा और एक दूसरे वे कर्मचारियों से संपर्क करते रहे कि आखिर कार बिजली कब मिलेगी।
लेकिन सही बात बताने वाला कोई नहीं था, विभाग का कर्मचारी सिर्फ इतना ही बता रहे थे कि हर्रैया से मिलने वाली मेन लाइन खराब हो गई है, जब बनेगा तभी बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में वैसे ही रोस्टर के मुताबिक बिजली नसीब नहीं होता है, ऊपर से विभाग को खराबी का बहाना बात कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें