फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैंगस्टर को दो साल की सजा

Wed, 28 Aug 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पैरवी सेल व दुबौलिया पुलिस ने सशक्त पैरवी कर गैंगस्टर एक्ट के दोषी को सजा दिलाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय के अनुसार, दुबौलिया थाने में 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज केस में सनोज निवासी सोनैसा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। अपर सत्र न्यायाधीश पष्टम/ विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) की कोर्ट ने आरोपी सनोज को दो वर्ष के कारावास व पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

वहीं गौर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे में आरोपी ओम प्रकाश निवासी धनघटा थाना गौर को न्यायालय ने दोष सिद्ध पर कारागार में बिताई गई अवधि व एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। उसके खिलाफ पुलिस ने 2009 में मुकदमा दर्ज कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें