फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत होने की पुष्टि

Wed, 28 Aug 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
25 अगस्त को परिजनों ने बनकटी पीएचसी पर लापरवाही का लगाया था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज क्षेत्र के खरवनिया गांव की प्रसूता की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इस मामले में परिजनों ने बनकटी पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर प्रसूता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।
27 वर्षीय प्रसूता सुमन को 24 अगस्त को मायके खरवनिया में घर पर ही नार्मल डिलीवरी हुई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन बनकटी पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रसूता को ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया है। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर पीएचसी पर पहुंच गए। यहां हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि पीएचसी पर इलाज के दौरान लापरवाही पूर्वक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद प्रसूता की स्थिति बिगड़ी थी। जबकि स्टॉफ का कहना था कि महिला को डिलीवरी के पश्चात घर से ही रक्तस्राव होने लगा था। लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के प्रार्थनापत्र पर प्रसूता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी होने के बाद परिजन फिलहाल शांत हो गए हैैं। खरवनिया निवासी स्व. इंद्रजीत उर्फ लहुरी की बेटी सुमन की शादी संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के पस्टोरवा गांव के हीरा लाल से हुई थी। दूसरे बच्चे की डिलीवरी कराने के लिए सुमन मायके चली आई थी। घर पर उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद रक्तस्राव होने से उसकी हालत खराब हो गई। बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें