फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी की दो बाइक और गहने के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से शनिवार/रविवार की रात दो बजे एक बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो बाइक, पुराना एक जोड़ी चांदी का पायल और 900 रुपये नकद बरामद किया है। उसके खिलाफ कोतवाली और वाल्टरगंज थाने में 11 मामले पहले से दर्ज हैं, वह गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि 15 दिन पहले वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे से एक बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर शनिवार की रात में कोतवाली और वॉल्टरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप चेकिंग अभियान चलाया। राम दो बजे वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के बक्सई पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। छानबीन में पता चला कि बरामद बाइक चोरी की है।
संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राहुल कुमार निवासी बड़ेबन, थाना कोतवाली के रूप में की गई है। उसके पास से एक जोड़ी पुराना पायल और 900 रुपये नकद भी बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर एक अन्य चाेरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में सात और वॉल्टरगंज थाने में चोरी, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें