फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरी की तीन बाइक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर व चोरी के आरोपी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया निवासी दीपनरायण यादव उर्फ दीपू यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने उसे मुड़घाट पुल के पास से पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है क गैंगस्टर का आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी पर विभिन्न थानों में चार प्राथमिकी दर्ज है। सदर कोतवाल दिनेश चन्द चौधरी ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर व चोरी का आरोप दीपनरायण यादव उर्फ दीपू यादव मुड़घाट पुल के पास मौजूद है।
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक से आरोपी भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसके पास मौजूद बाइक के कागजात की मिलान की गई तो पता चला चोरी की है।
विज्ञापन

आरोपी के निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक बरामद की गई। उसके पास से 2,320 रुपये भी मिले। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें