फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यापारी संवाद कार्यक्रम में कारोबारियों ने दिए सुझाव, कई पर अमल की सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्यकर विभाग की ओर से शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार व्यापारी संवाद कार्यकम आयोजित किया गया। अध्यक्षता एडीएम और एएसपी ने की। कार्यक्रम में व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस एवं राजस्व वृद्धि आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता के लिए उद्यमियों, कर दाताओं एवं अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ संवाद स्थापित किया गया। संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, बस्ती उपेन्द्र यादव ने किया। पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से विभाग की योजना व कार्यकलाप से सभी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा संवाद करते हुए अपने सुझाव व व्यापारीजनों की समस्याओं से अवगत कराया गया।
इसमें मुख्य रूप से भट्ठा संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल द्वारा भट्ठा व्यापारियों के संबंध में सुझाव दिया गया। भटठों के लिए पुनः समाधान योजना लाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष बस्ती व्यापार मंडल सुनील कुमार गुप्ता ने जीएसटी दरों को लेकर सुझाव दिया। सुभाष चन्द्र शुक्ला ने ईवे बिल संबंधी समस्या व आगजनी से तबाह व्यापारी को व्यापारी बीमा का लाभ दिए जाने संबंधी सुझाव से अवगत कराया।
विज्ञापन

सूर्य कुमार शुक्ला, आशुतोष कुमार राय, अशोक अग्रवाल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उपायुक्त राज्य कर ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सहमति दी। टैक्स बार एसो. के अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव, राधेमोहन, मनमोहन, आरपी वर्मा आदि अधिवक्ताओं ने सुझाव दिए। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने संवाद कार्यकम को सार्थक शुरूआत बताया। सुझाव को शासन से अवगत कराने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक बस्ती कमल किशोर कुमार गौतम, प्रभाकर सरोज, महेश चन्द्र, विकास कुमार गुप्ता, मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें