फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर का गैंगेस्टर गांजा लिए गिरफ्तार

विज्ञापन
गर थाना की पुलिस ने गाजा तस्कर को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर का गैंगेस्टर गांजा लिए गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के सुकरौली में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 59 हजार रुपये लूटने वाले नगर थाने के कैथवलिया निवासी मायाराम को पुलिस ने धर दबोचा। उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। तीन अक्टूबर को उसने गिरोह के अजय सिंह और उमेश यादव के साथ लूट किया था। गैंगेस्टर एक्ट के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस का वह वांछित भी था।
विज्ञापन

25 नवंबर की शाम नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर झिरझिरवा पुल से उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में मायाराम ने बांसी की घटना को कबूल किया। उसके पास से लूट के 5460 रुपये भी बरामद किए गए। बांसी थाने में उसके विरुद्घ लूट एवं गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा एसआई राजनाथ प्रसाद, चंद्रकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल त्रिगुणानंद तिवारी, कांस्टेबल राजेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें