फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई बाइक, सिपाही की मौत

विज्ञापन
सत्यानंद शाह। फाइल फोटो - फोटो : BASTI
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई बाइक, सिपाही की मौत
विज्ञापन

बस्ती। ड्यूटी पर निकले दो सिपाहियों की बाइक रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया के पास सड़क किनारे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। उनका हेलमेट भी टूट गया। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक सिपाही की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घने कोहरे का प्रकोप था। जनपद मुख्यालय से ड्यूटी के लिए एक बाइक से सत्यानंद साह (35) निवासी जिरासो जिला देवरिया और राम संवारे चौरसिया (33) निवासी भिटहा जिला गोरखपुर से निकले थे। दोनों सिपाहियों की तैनाती डायल 112 बाइक पर थी। दोनों रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया के पास पहुंचे थे कि अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना सुबह लगभग छह बजे हुई। घटना के बाद कुछ देर तक दोनों गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े रहे। इसी बीच सुबह टहलने के लिए निकले कुछ नागरिकों की नजर घायल सिपाहियों पर पड़ी। जिसकी सूचना उन्होंने थाने पर दी। मौके पर पहुंची रुधौली पुलिस ने दोनों घायल सिपाहियों को आनन-फानन में जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सिपाही सत्यानंद शाह की मौत हो गई।

ाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भुजौनिया गांव के पास मोटर साइकिल के दुर्घटना में गंगोली चौधरी की मौत हो?- फोटो : BASTI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें