फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेल, कहानी व प्रयोग बनेंगे पढ़ाई का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और सीखने की प्रक्रिया को अधिक रुचिकर बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण व्यवस्था लागू की गई है। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को खेल, प्रयोग, कहानी, कविता, समूह चर्चा व डिजिटल माध्यम से पढ़ाया जाएगा। विद्यालय में सप्ताहवार गतिविधि कैलेंडर तैयार कर उसी के अनुसार पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं। जिले में 2025 परिषदीय स्कूल हैं। नई व्यवस्था के तहत सुबह की प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद प्रेरक प्रसंग, सामान्य ज्ञान, योग, शब्दावली विकास और नैतिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां होंगी। कक्षाओं में गणितीय खेल, विज्ञान प्रयोग, कहानी वाचन, कविता पाठ, चित्रकला, हस्तकला, संगीत, खेलकूद व समूह गतिविधियों के माध्यम से विषयों को सरल और रोचक ढंग से पढ़ाया जाएगा।
विद्यार्थियों के आत्मविश्वास व अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी, भूमिका अभिनय और स्थानीय संस्कृति व लोक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। प्रत्येक शनिवार को प्रतिभा दिवस मनाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी कला, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब से बच्चों को शैक्षिक वीडियो और डिजिटल सामग्री भी दिखाई जाएगी इससे उनकी विषयों की समझ बेहतर हो सके।
विज्ञापन

इस व्यवस्था में अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति व ग्राम पंचायतों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि नियमित उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों और नवाचार अपनाने वाले विद्यालयों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें