फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पगड़ी में विराजे गजानन, सुनहरी आभा ने मोहा भक्तों का मन

विज्ञापन
बस्ती के कंपनी बाग में स्थापित गणेश की प्रतिमा। -संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गणेश पूजा को लेकर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। विभिन्न पंडालों में गणपति बप्पा की आकर्षक मूर्तियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। कहीं बप्पा पारंपरिक स्वरूप में तो कहीं नए रंग-रूप और साज-सज्जा के साथ भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कंपनीबाग स्थित पंडाल में लगातार 17वें वर्ष गणेश मूर्ति स्थापित की गई है। इस बार गणपति बप्पा को सुनहरी रंगत के साथ पगड़ी धारण कराई गई है। मुकुट के बजाय पगड़ी में सजे गजानन का यह अलग स्वरूप श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहा है। दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त मूर्ति के सामने नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
कंपनीबाग के पास स्थित दूसरे पंडाल में गणपति बप्पा को पीले वस्त्रों से सुसज्जित कर सिंहासन पर विराजमान कराया गया है। दोनों पंडालों में आधुनिक सजावट के साथ पारंपरिक आस्था का संगम देखने को मिल रहा है। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

आयोजकों के साथ श्रद्धालुओं में भी गणेश पूजा को लेकर खासा उत्साह है। कमेटी के शनि सरदार, विक्की गौड़, पप्पू गौड़, सोनी, जीतू समेत अन्य सदस्य पंडाल की व्यवस्था और बप्पा की सेवा में जुटे हैं। आयोजकों के अनुसार 24 सितंबर को गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें