बस्ती रेलवे स्टेशन पर बम की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : BASTI
बस्ती स्टेशन पर बम की सूचना पर हड़कंप
बस्ती। हैलो! बस्ती रेलवे स्टेशन पर बम रखा गया है। यह फोन आया आरपीएफ के पास, लोकेशन वेटिंग रूम में रखे हुए बैग का दिया गया। फोन शाम सात बजे आया। बम की सूचना पर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव व उपनिरीक्षक मार्कंडेय यादव फौरन मौके पर पहुंच गए। बाद में पता चला कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मॉर्क ड्रिल कर रही थी।
उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पंकज, सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह, एसओ पुरानी बस्ती सर्वेश राय, एलआईयू निरीक्षक आलोक सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान जीआरपी के जवान यात्रियों को सुरक्षा का अहसास दिलाते रहे। संदिग्ध बैंग की तलाशी ली गई और बैग खाली निकला। बाद में सभी को जानकारी दी गई कि ये केवल मॉक ड्रिल है जो सुरक्षा के मद्देनजर किया गया। इसके बाद सभी ने चैन की सांस ली। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि अयोध्या पर आने वाले निर्णय को लेकर यह मॉक ड्रिल की गई थी।