फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को देखते ही कंबाइन लेकर भाग निकला चालक

विज्ञापन
बस्ती के एसपी आवास से कंबाइन मशीन लेकर भागता चालक। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लोगों के देखते ही कंबाइन लेकर भाग निकला चालक
विज्ञापन

बस्ती। तीन दिन में छह कंबाइन मशीनें सीज करने वाले प्रशासन ने बुधवार को अपनी ही किरकिरी करा ली। डीएम और एसपी आवास परिसर में लहलहा रही धान की फसल काटने जैसे ही कंबाइन मशीन पहुंची, गुजरते राहगीर चुटकी लेने लगे। कुछ ही देर में बिना मानक वाली कंबाइन मशीन से डीएम-एसपी आवास परिसर में फसल काटने का वीडियो भी वायरल हो गया। तब तक कंबाइन चालक मशीन लेकर फरार हो गया। बाद में हाथ से कटाई के लिए मजदूरों की टीम लगाई गई। खुद एसपी हेमराज मीणा ने इसकी पुष्टि की।
इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें चलने लगीं कि जिला प्रशासन ने कंबाइन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कंबाइन हार्वेस्टर को डंठल निस्तारण के लिए यांत्रिक उपाय के बिना चलाने पर न्यायालय ने जो रोक लगाई है, जिला प्रशासन केवल उसका अनुपालन करा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कटाई के उपरांत खेत में डंठल या अवशेष न बचे। उसे जलाने की गुंजाइश न रहे। सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) वाली कंबाइन से कटाई कराने पर छूट है जिससे किसान अवशेष को बिना जलाए अगले फसल की बुवाई करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एसएमएस वाली कंबाइन
सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) वाली कंबाइन से कटाई करने पर फसल के अवशेष इकट्ठा होते रहते हैं। इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है जिससे किसान इसे जलाए बिना अगली फसल की बुवाई कर सकें। फसल अवशेष प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आदेश जारी कर कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रॉ मैनेजमैंट सिस्टम (एसएमएस) जोड़ना अनिवार्य किया है। इसके विपरीत बिना एसएमएस वाली कंबाइन से कटाई के दौरान अवशेष को मशीन बाहर खेत में ही फेंकती चलती है। इस कारण किसान उन्हें इकट्ठा करने के बजाय बाद में आग लगा देते हैं। इसी के चलते बिना एसएमएस वाली कंबाइन से कटाई पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें