फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडल में छह करोड़ से छह स्थानों पर बनाए जाएंगे एफएसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल में पहली बार शासन ने छह एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) मंजूर किए हैं। इनका निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी तक जमीन न खोज पाने पर कमिश्नर अखिलेश सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अब तीनों डीएम को पत्र भेजकर जल्द जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेज तृतीय के अंतर्गत बस्ती जनपद में दो एफएसटीपी का निर्माण होगा। इसी प्रकार सिद्धार्थनगर में दो और संतकबीरनगर में भी दो प्लांट बनेंगे। बताया गया कि जमीन खोजने के लिए 10 माह पहले आदेश जारी हुआ था मगर अभी तक भूमि चिह्नित नहीं हुई है। इस पर आयुक्त नाराज हैं। बताया गया कि प्रत्येक प्लांट की क्षमता 10 केएलडी होगी।
बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निदेशक अमित कुमार सिंह ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर दोनों ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन चिह्नित कर 30 जून 2025 तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

आयुक्त अखिलेश सिंह ने बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर में दो-दो एफएसटीपी के लिए कम से कम चार-चार साइट के चयन के लिए सभी डीएम को निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें