फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फलों के बढ़े दाम, महंगी हो गई इफ्तार पार्टी

Fri, 21 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर के रोडवेज के पास फल की दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। रमजान शुरू होने के बाद से फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई ने इफ्तार पार्टी में फलों की मात्रा को सीमित कर दिया है। सेब का भाव 200 रुपये पार पहुंच गया है तो संतरा 140 रुपये किलो बिक रहा है। कुछ ही दिन बाद नवरात्र है।
व्यापारियों के मुताबिक, फलों की आवक कम है और मांग अधिक। लिहाजा फलों के दाम में तेजी आई है। नवरात्र तक फलों के भाव में तेजी बनी रहेगी।
शहर के दक्षिण दरवाजा, बस स्टेशन रोड, गांधीनगर आदि स्थानों के फल दुकानदारों के मुताबिक, फलों के भाव में तेजी का असर कारोबार पर पड़ रहा है। ग्राहक दाम पूछने के बाद कम मात्रा में फल खरीद रहे हैं। 15 दिन पहले तक 150 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला सेब 200 से 220 किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

संतरा 80 से 120, केला 50 से 80, अंगूर 80 से 120, अनार 140 से 180 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। रोजेदार अब्दुल का कहना है अन्य व्यंजनों से साथ ही सहरी और इफ्तार में अधिकतर फलों का इस्तेमाल किया जाता है।
यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। शहर के दक्षिण दरवाजा पर फल लेने आया तो दाम सुनकर होश उड़ गए। फलों के दाम पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहा है। महंगाई के कारण इफ्तार पार्टी में फलों की मात्रा कम करनी पड़ रही है।
फल और सब्जी के थोक कारोबारी मोहम्मद समीम ने बताया कि हिमाचल, महाराष्ट्र, गुजरात, कश्मीर, नासिक आदि जगहों से फल आते हैं। नासिक समेत कई जगहों पर बारिश के कारण फलों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसका असर फलों की आवक पर पड़ा है। शहर समेत आसपास के जिलों की बड़ी मंडियों में फलों की आवक घटी है।
विज्ञापन

आमतौर पर रमजान और नवरात्र में फलों की मांग बढ़ जाती है। मांग की तुलना में आवक कम होने से भाव बढ़ रहे हैं। नवरात्र तक फलों के भाव में और भी तेजी के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें