दुबौलिया। रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बाइक व स्कूटी में सामने से टक्कर हो गई। स्कूटी सवार पिता-पुत्र व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान स्कूटी सवार घपालू की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुकुलपुरा निवासी 40 वर्षीय घपालू गुप्ता 15 वर्षीय बेटे अभिषेक गुप्ता के साथ स्कूटी से अगौना बाजार ब्रेड खरीदने गए थे। वहां से वापस डेईडिहा पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सबईधीसा निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र चला रहे थे। घपालू गुप्ता के सिर में व उनके बेटे अभिषेक गुप्ता की पैर में गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से दोनों को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जबकि बाइक सवार देवेंद्र का इलाज जिला अस्पताल बस्ती चल रहा है। उधर, मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान घपालू की मौत हो गई। बेटे अभिषेक का इलाज चल रहा है। संवाद