फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ‘थाली बजाओ, दरिद्र भगाओ’ आंदोलन

Sun, 18 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने किया प्रर्दशन।
विज्ञापन
चुनाव के समय देश प्रदेश के वरिष्ठ नेता आधी दुनियां को अधिकार दिलाने की बात करते हैं लेकिन बस्ती समेत प्रदेश की लाखों महिला आंगनबाड़ी कर्मी अपने वाजिब हक को लेकर 15 दिनों से कार्य  बहिष्कार कर आंदोलित है। उनकी मांगो पर सरकार और विभागीय अधिकारी चुप्पी  साधे हुए हैं। यह कहना है महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी  संघ की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव का। रविवार को जारी बयान में कहा कि सोमवार 19  सितंबर से जनपद के 15 परियोजना केन्द्रों पर ‘थाली बजाओ, दरिद्दर भगाओ’  आंदोलन शुरू किया जाएगा। रविवार को भी महिला आंगनबाड़ी  कर्मियों  परियोजना कार्यालयों पर आंदोलन जारी रहा। 
विज्ञापन


रतनबाला श्रीवास्तव ने महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का आह्वान किया कि वे अपने हक के लिये संघर्ष जारी रखे और किसी की  धमकियों में न आएं। भीषण महंगाई के समय में तीन हजार और डेढ़ हजार रुपयों का अल्प मानदेय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यदि  मांगे नहीं मानी गई तो 22 सितम्बर को शास्त्री चौराहे से विकास भवन कार्यालय  तक पैदल मार्च कर रैली निकाली जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री  को 13 सूत्रीय मांगो से संबधित ज्ञापन भेजा जाएगा। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रकरण को सीडीओ के समक्ष रखा जाएगा। बताया कि आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए संघ के पदाधिकारियों की रविवार को बैठक भी की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें