फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो पर विचार न होने से असंतोष

Sun, 18 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अमहट घाट शिव मंदिर पर होमगार्ड ने किया बैठक।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की  बैठक  शनिवार को अमहट घाट पर धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न  हुई। बैठक में प्रदेश व्यापी  आंदोलन  के दौरान प्रमुख एवं विशेष सचिव होमगार्डस के आश्वासन के  बावजूद  होमगार्डों को पुलिस के सामान वेतन, भत्ता दिए जाने सहित अन्य मांगो पर विचार न होने से असंतोष व्यक्त किया गया।  
विज्ञापन

 

बैठक में निर्णय लिया हुआ अगर 22 सितंबर तक शासन एवं  प्रदेश सरकार के स्तर पर लिखित आश्वासन के संबंध में कोई  निर्णय नहीं हुआ। तो 23 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक  कर आंदोलन की  रणनीति तय की जायेंगी। प्रदेश  चुनाव समिति सदस्य  उदय नरायन तिवारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और  हाईकोर्ट के आदेश के  बावजूद प्रदेश सरकार होमगार्डों को उनके अधिकारों से  वंचित करने का षड़यंत्र  कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव ने कहा कि इसके पहले कि होमगार्ड दोबारा आंदोलन को बाध्य  हो सरकार को समुचित निर्णय ले लेना चाहिए। बैठक में दूधनाथ  यादव, विवेक, संतराम मौर्य, देंवेन्द्र, शैलेंद्र  कुमार, रामचन्द्र, नन्द  कुमार पांडेय, गंगाराम यादव, चंद्र प्रकाश,  धर्मेंद्र कुमार, अशोक चौधरी,  कांती पांडेय, मंजू देवी, उमा भारती,  सविता पांडेय, रेनू, अमन  श्रीवास्तव, चन्द्रवास, कृष्ण कुमार, बद्री  प्रसाद, रविन्द्र कुमार, मो.  रऊफ, राजाराम, बालसोम, सूर्यनरायन, चन्द्रिका  सिंह सहित अन्य  होमगार्ड मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें