फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का दो साल पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और युवक शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया और कप्तानगंज बाजार में छोड़कर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर युवक और उसके मामा-मामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम के जरिए कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के रहने वाले गोलू से उसकी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात इतना बढ़ गई कि दोनों शादी करने की बात करने लगे। 23 मई को आरोपी युवक गोलू लड़की के गांव आया और बाहर बगीचे में बुलाया और कहा कि चलो हम तुम्हारे साथ शादी करेंगे। इस पर वह उसके साथ चली गई और कप्तानगंज बाजार में ले जाकर युवक उसे छोड़कर भाग गया। युवती उसका गांव पता करते हुए बढ़या पहुंची। जहां उसके मामा मामी व परिवार के लोग घर पर मौजूद थे, तो उसने बताया कि गोलू उससे शादी करने की नियत से भगाकर लाया है, अब हम यहीं रहेंगे। इस पर लड़के के परिजन व मामा-मामी अपशब्द कहते हुए उसे वहां से भगा दिए। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि युवक गोलू और उसके मामा-मामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें