फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डायरिया और वायरल के बढ़े मरीज तो अस्पतालों की फूलने लगी सांस

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी और लू का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं और जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां वायरल संक्रमण, बुखार और डायरिया से ग्रसित 200 से अधिक मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। बाल रोग वार्ड भी भर गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है और इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार व डायरिया के पहुंच रहे हैं। जिनकी हालत ज्यादा खराब होती है, उनको उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। मेडिकल वार्ड में 30 मरीज भर्ती हैं, 25 बुखार, बदन दर्द व दस्त संबंधित हैं। फिजिशियन डॉ. एसडीओ ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में हर उम्र के मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार की समस्या सबसे अधिक हो रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 50 से अधिक बच्चों का इलाज किया गया, जिनमें पांच डायरिया पीड़ित बच्चों को दवाई देकर भेजा गया। वहीं, ईद उल अजहा पर अवकाश के चलते ओपीडी दिन में 12 बजे तक संचालित हुई। कुल, 256 मरीजों ने परामर्श लिया। अधिकांश मेडिसिन और बाल रोग विभाग में मरीज देखे गए। जिला महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भी 12 बजे तक ओपीडी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें