फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से 10 हजार तक बढ़ गया माल भाड़ा, फल-सब्जियां महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ईंधन की कीमतों में वृद्धि की वजह से ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। इससे दूसरे राज्यों व जिलों से आना वाला माल महंगा हो गया है। फल-सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। कई अन्य उत्पाद के कीमतों में भी उछाल की आशंका जताई जा रही है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। हथियागढ़ मंडी में रोज 20 से 30 ट्रकों से फलों व सब्जियों की आवक होती है। मंडी के आढ़ती अख्तर व मो. सलीम कहते हैं कि प्याज की जो गाड़ी मध्य प्रदेश से 30 से 35 हजार रुपये में आती थी, अब उसका किराया 40 से 45 हजार रुपये हो गया है। कश्मीर से 90 हजार रुपये में आने वाले फलों की गाड़ियों का भाड़ा अब एक लाख रुपये से अधिक हो गया है। दिल्ली से आने वाली गाड़ियों पर करीब 10 हजार रुपये का अंतर आ रहा है। नतीजा, फलों-सब्जियों की कीमत में पांच से सात रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हो गई है। ट्रांसपोर्टर अभी और किराया बढ़ाने की बात कह रहे हैं। ऐसा हुआ तो महंगाई और बढ़ेगी।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर दिनेश का कहना है कि ट्रिप में हजार-डेढ़ हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं, एलपीजी की किल्लत के कारण होटल संचालकों ने खाने-पीने के साथ नाश्ता व चाय के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें