बस्ती। ब्लॉक स्तरीय सरकारी भवनों को इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। भारतीय संचार निगम लि. बीएसएनएल की तरफ से निशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। पांच साल तक इंटरनेट की सुविधा निशुल्क मिलती रहेगी।
पंचायत भवन पर आय, जाति व निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र को निर्गत करने में इंटरनेट का रोड़ा नहीं रहेगा। बीएसएनल बस्ती मंडल में महाप्रबंधक एन अंसारी ने बताया किहाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा होगी। जनपद के सभी पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी, थाना, पशुपालन, प्राथमिक और जूनियर विद्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों पर निशुल्क फाइबर इंटरनेट कनेक्शन देने का कार्य चल रहा है।
बताया कि एक सप्ताह से यह कार्य सभी ब्लाॅकों में चल रहा है। एक ब्लाॅक में कम से कम पांच सरकारी भवनों पर कनेक्शन देना है। आवश्यकतानुसार कनेक्शन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।