फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निवेश के नाम पर सात लाख रुपये ठगे भाजपा नेता का फोटो दिखाकर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बस्ती जिले की आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय कुमार गौड़ ने बिल्डर व उसके बिजनेस पार्टनर पर सात लाख की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है जब उन्होंने बिल्डर से रकम मांगी तो उसने भाजपा नेता के साथ खुद की फोटो दिखाते हुए धमकी दी।
विज्ञापन

अजय के अनुसार, उनकी मुलाकात कुछ साल पहले गोमतीनगर के विनयखंड में परिचित अभय सिंह से हुई थी। उसने उन्हें वेजन इंफ्रा डेवलपर्स के मालिक अजय चंद्र से मिलवाया था। अजय चंद्र ने खुद को कंपनी का मालिक और अभय को बिजनेस पार्टनर बताते हुए सात लाख रुपये निवेश करने पर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। पीड़ित ने सितंबर 2023 में कई किश्तों में सात लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन मुनाफा नहीं मिला।
इस बीच, अजय चंद्र धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुआ और जेल से छूटने के बाद भी उसने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। जुलाई 2025 में दबाव बनाने पर बिल्डर ने भाजपा नेता के साथ फोटो दिखाकर हत्या की धमकी दी। उन्होंने डीसीपी पूर्वी से मामले की शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें