फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोल्डड्रिंक्स की एजेंसी दिलाने के नाम पर 3.65 लाख की ठगी

Thu, 12 Jun 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साइबर अपराधियों ने कोल्ड ड्रिंक की ब्रांडेड कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर दी है कि जालसाज ने उनके बेटे को एक ब्रांडेड कंपनी की एजेंसी दिलाने की बात कही। झांसे में लेकर जालसाज ने 3.65 लाख रुपये अपने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिया। साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कर जांच निरीक्षक रामकुमार राजभर को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें