फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैस कनेक्शन के नाम पर तीन हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा खरहरा गांव में सोमवार को बाइक सवार दो उचक्के गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से 1500-1500 रुपये ठग लिए। महिलाओं से आधार कार्ड व फोटो भी ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासिनी गुड़िया के घर सोमवार को एक बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने गुड़िया को बताया कि उनका गैस कनेक्शन के लिए नाम निकला है और गैस कनेक्शन की गाड़ी पैड़ा चौराहे पर खड़ी है। युवकों ने 1500 रुपये देने पर तत्काल गैस कनेक्शन दिलाने की बात कही। उनकी बातों में आकर उन्होंने 1500 रुपये, आधार कार्ड और फोटो दे दिया।
इसके बाद युवकों ने पास में रहने वाली उर्मिला को भी झांसे में लेकर 1500 रुपये और जरूरी कागजात ले लिए। इसके बाद दोनों महिलाओं को पैड़ा चौराहे पर आने के लिए कहकर बाइक लेकर भाग गए। महिलाएं कुछ देर बाद जब पैड़ा चौराहे पर पहुंचीं तो वहां न तो गैस कनेक्शन की कोई गाड़ी मिली और न ही दोनों युवक दिखे। काफी देर ढूंढ़ने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें