फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली के डिडौहा (खोराखार) निवासी विश्वनाथ का आरोप है कि उनके भाई ने पैतृक जमीन को हड़पने केे लिए पिता की संपत्ति का वसीयत करा लिया। वसीयत खारिज होने पर चारों भाइयों को मिलने पर विपक्षी भड़क गए और फिर से तथ्यों को छिपाकर बार-बार शपथपत्र तैयार कराकर न्यायालय को गुमराह कर अन्य भाइयों को परेशान किया।
विज्ञापन

भाइयों की प्राॅपर्टी हड़पने के लिए कोर्ट में वाद दायर किया तो कोर्ट ने निरस्त कर दिया। बाद में झूठा शपथपत्र बनवाकर धोखाधड़ी कर पिता की संपत्ति को अपने नाम करा लिया। वसीयत निरस्त होने पर भी धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने की फिराक में है। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर घर पर ईंट-पत्थर भी फेंकता रहता है। धमकी देता है कि कचहरी जाना छोड़ दो, नहीं तो फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डिडौहा निवासी शिवनाथ व छावनी थानाक्षेत्र के मुसहा निवासी अजीत वर्मा पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें