फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतरजनपदीय चेन स्नेचिंग गिरोह की चार महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
कप्तानगंज पुलिस की गिरफ्त में महिला चेन स्नैचर।
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को अंतरजनपदीय चेन स्नेचिंग गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। चार महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। चारों संतकबीरनगर जिले की रहने वाली हैं। आरोप है कि महिला चेन स्नेचरों ने 15 फरवरी पर भारीनाथ शिव मंदिर पर एक महिला के गले से सोने की चेन खींच लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ीं आरोपी महिलाओं में संतकबीरनगर जिले धनघटना थाना क्षेत्र के मुंडेरा सोमादाड़ी निवासी सरोज, कोतवाली खलीलाबाद के सरही निवासी शीला, धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा सोमादाड़ी निवासी गुड़िया और कोतवाली खलीलाबाद के देवरवा निवासी मधु शामिल हैं। पकड़ी गईं महिलाओं के पास से पुलिस ने चोरी की चैन (पीली धातु) 20,150 रुपये नकद बरामद किया है।
कप्तानगंज थानेदार आलोक कुमार श्रीवास्तव ने अंतरजनपदीय बताया कि चारों महिला आरोपियों को दुर्गा मंदिर के पास से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला आरोपियों ने बताया कि वे मेला और धार्मिक स्थानों पर घूम-घूम कर सोने की चेन चोरी करती हैं। नवरात्र में देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है, इसीलिए वे बृहस्पतिवार की सुबह कप्तानगंज क्षेत्र में पहुंची थीं।
विज्ञापन

थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार सरोज पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। एक कप्तानगंज, दूसरा गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में आर्म्स एक्ट तथा तीसरा मुकदमा बस्ती कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें