फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहराई नापने की शर्त लगाकर तालाब में कूदे चार बच्चे, तीन की मौत

Mon, 10 Oct 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती सीमा पर स्थित गोण्डा बॉर्डर के अंतर्गत आने वाले नंदनगर चौरी गांव में तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई है। जबकि एक बच्चे को डूबने से बचा लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान क्रमश: सारिक (12) पुत्र शहजाद, आदिल (10) पुत्र अब्दुलमोइन, और इश्तियाक(13) पुत्र नियाद के रुप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये चारों बच्चे पानी की गहराई नापने की शर्त लगा कर तालाब में कूदे थे।

पानी का बहाव तेज होने के कारण इन चार बच्चों में से तीन की मौत हो गई और एक बच्चे आनस के पुत्र जलालुद्दीन को एक अन्य बच्चे ने डूबने से बचा लिया। इन तीनों बच्चों की मौत के बाद सभी गांव वाले सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम छाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की तीनों बच्चों की लाश को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें