महराजगंज क्षेत्र के भुड़कुलगंज गांव में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी-संवाद
- फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़।
महराजगंज। थाना क्षेत्र के भुड़कुलगंज गांव में मंगलवार को लगी आग ने चार गरीब परिवारों की गृहस्थी उजाड़ दी। आग की चपेट में आकर छप्परनुमा घरों में रखा नगदी, कपड़े, अनाज, घरेलू सामान समेत अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं।
ग्रामीणों के मुताबिक मंगवार की दोपहर में अचानक उठी आग की लपटों ने तेजी से कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए, वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में अमल लाल निषाद पुत्र मोहन का करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वहीं राजेश पुत्र अमर लाल के घर में रखा पंप मोटर, बक्सा, दो साइकिल समेत लगभग 30 हजार रुपये का सामान जल गया। बिरेन निषाद पुत्र रामदीन को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है, जबकि गया प्रसाद पुत्र रामदीन के घर का करीब 15 हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।
बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित परिवार मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। आग की इस घटना से उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।