फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े गो तस्कर, वाहन व पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गो तस्कर पकड़े गए, तीन फरार
विज्ञापन

कलवारी/गायघाट। थाना क्षेत्र के महुआपार कला से शनिवार को रात नौ बजे कलवारी पुलिस ने दो गोवंशीय पशु व एक डीसीएम बरामद कर चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंधेरे का लाभ उठाकर तीन तस्कर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पशुओं को गो आश्रय स्थल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार सिंह, एसआई दिनेश सिंह, कांस्टेबल अवधराज, राघवेन्द्र दूबे, विवेक के साथ क्षेत्र के चरकैला में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि महुआपार कला में गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जाने की तैयारी हो रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम उक्त गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी का गो तस्करों को दबोचने का प्रयास किया। वहां मौजूद सात में से चार को पुलिस ने पकड़ लिया, मगर तीन अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम आंबेडकर नगर जिले के थाना टांडा के माझा उल्टाहवा गांव निवासी शैलेंद्र, महुआपार कला थाना कलवारी निवासी रमजान व मजनू तथा सुल्तानपुर जिले के धारूपुर करौंदी कला निवासी कन्हैया बताया है। इन्होंने स्वीकार किया है कि वे इन पशुओं को बिहार प्रांत ले जा रहे थे, जहां उन्हें बेचा जाता। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पशुओं को गोशाला में भेज दिया गया है, जहां वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें