बनकटी। मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव निगम के साथ अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रामानन्द कुमार ने रविवार को पीएचसी का निरीक्षण किया। पीएचसी में भर्ती दो डायरिया पीड़ितों का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान चार संविदा कर्मी अनुपस्थित मिले
निरीक्षण के दौरान पीएचसी के ओपीडी कक्ष में डाॅ. कुमकुम राय व फार्मासिस्ट पीसी पांडेय मेडिकल कराते मिले। चार दिन पूर्व की मारपीट में आज मेडिकल के सवाल पर तीमारदारों ने बताया कि केस दर्ज करने में विलंब के कारण रविवार को मेडिकल हो रहा है। उसके बाद दोनों अधिकारी वार्ड में भर्ती बाघापार निवासी डायरिया पीड़ित भर्ती फुल कुमारी, निखिल कुमार का हाल जाना। डिलीवरी कक्ष में प्रसव के बाद भर्ती महिला कंचन से पूछताछ की। दोनों अधिकारियों ने डाॅ. कुमकुम राय से अभिलेखों की जांच के दौरान मेले में आए मरीजों की जानकारी ली।