फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैंक अफसरों के अपहरण मामले में सरगना समेत चार गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर के जीतीपुर बड़ौदा यूपी बैंक के प्रबंधक और सहप्रबंधक को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट करने वाले मास्टरमाइंड राज कुमार यादव को पुलिस ने दबोच लिया। क्षेत्र के कोहराए के पास से तड़के साढ़े तीन बजे उसके तीन अन्य गुर्गों के साथ पुलिस ने उसे गिफ्तार किया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने में इनकी अहम भूमिका थी। उनके पास से लूट में प्रयुक्त दो एसयूवी, सोने की चेन, एक स्कूटी और 55 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इससे पहले मंगलवार को अलग-अलग दो मुठभेड़ में गिरोह के गौतम सिंह और अनुज प्रताप सिंह गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है।
सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छावनी थाने के लजघटा निवासी अभिमन्यु सिंह, राज चौधरी निवासी ककरहिया थाना हरैया, जीतीपुर लोहरौली थाना पैकोलिया निवासी राजकुमार यादव उर्फ निशोक यादव और हर्रैया थाना क्षेत्र के रेवरा दास निवासी मनीष तिवारी उर्फ श्याम तिवारी शामिल हैं। अभी एक आरोपी फरार है, उसकी सरगर्मी से तलाश चल रही है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर यूपी बड़ौदा बैंक के शाखा प्रबंधक रवि तिवारी व फील्ड ऑफिसर रसिक बिहारी 21 जून को शाम करीब साढ़े पांच बजे बैंक बंद करके अपने घर अयोध्या जनपद के साकेतपुरी कॉलोनी के लिए जा रहे थे। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर परशुरामपुर क्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार से आगे दो बाइक पर सवार कुछ लोगों ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया।
विज्ञापन

कार समेत उन्हें काबू करके एक ऊंची चहारदीवारी के पास कार खड़ी करा दी और पूरी रात एक सुनसान स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि उनके साथ अमानवीय ढंग से मारपीट की गई।
रवि तिवारी ने पुलिस को बताया कि पूरी रात उनसे दबाव बनाकर बैंक अधिकारियों के स्टाफ के लोगों से ग्राहक सेवा केंद्र के जरिए रुपये मंगाए। चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने दोनों बैंक कर्मियों को काफी मारापीटा।
विज्ञापन

22 जून को दोपहर उनके चंगुल से छूटने के बाद वे घर पहुंचे। बैंक के अन्य सहकर्मियों के साथ थाने पर पहुंचे, तब लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें