फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आत्महत्या के लिए उकसाने के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के पांऊ कस्बे में 26 अक्तूबर को विवाहिता के फंदा लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि इन लोगों की प्रताड़ना से आजिज आकर वंदना ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पति मनीष शुक्ला, ससुर फूलचंद्र, सास राजमति व पति के भाई सूर्यप्रकाश शुक्ला उर्फ रंगी को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में परशुरामपुर क्षेत्र के गौरा गोसाई निवासी वंदना के भाई आशुतोष मिश्रा ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। तहरीर में कहा था कि उनकी बहन वंदना की शादी 2017 में मनीष शुक्ल निवासी पांऊ थाना कलवारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आशुतोष का वंदना से वैचारिक मतभेद हो जाने के कारण ससुराल में उसे प्रताड़ित कर मारापीटा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी बहन ने दी तो दो बार बातचीत कर समझौता कराया गया। बहन भी मान गई और ससुराल में रहने लगी।
26 अक्तूबर को बहन के ससुर का फोन आया कि तुम्हारी बहन वंदना ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। भाई का आरोप है कि बहन प्रताड़ना से तंग आ गई थी। दोनों की सात वर्षीय बेटी अनवी और पांच वर्षीय बेटा प्रखर हैं।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें