फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईटेंशन तार की चपेट से किसान की मौत के मामले में जांच शुरू

Mon, 04 Nov 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। चौखड़ा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिना शट डाउन के चौखड़ा गांव में पहुंचने वाले लाइनमैन की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चर्चा है कि दोनों लाइनमैन पर कार्रवाई हो सकती है। हादसे के बाद से दोनों लाइनमैन फरार हैं। कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई राजित राम ने बताया कि बिना शट डाउन लिए लाइन ठीक करने जाना बड़ी लापरवाही है। उसके बाद पेट्रोलिंग करना लाइनमैन की जिम्मेदारी होती है, न कि ग्रामीण की। सबकी जांच रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। उधर, देर रात किसान का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने सरयू नदी के चांदपुर कटरिया घाट के पास शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान परशुराम चौधरी के छोटे बेटे अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि लाइनमैनों की लापरवाही के चलते उसके पिता की जान गई है। चौखड़ा गांव में कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। वहां के रहने वाले परशुराम चौधरी शनिवार की सुबह अपने खेत में छोटे बेटे अशोक चौधरी के साथ काम कर रहे थे। खेत के बगल हाईटेंशन तार गिर गया था। सुबह करीब 10 बजे तार गिरने की सूचना पर बिना शट डाउन लिए कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के खजुहा फीडर पर तैनात दो संविदा लाइनमैन पहुंचे और परशुराम चौधरी से कहा कि तार कहां गिरा है, चलो बताओ।
विज्ञापन

परशुराम चौधरी गिरा हुआ तार बताने के लिए आगे बढ़ा। इसी बीच वह तार की चपेट में आ गया। पिता की चीख सुनकर अशोक उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। किसी तरह से आपूर्ति बंद कराके दोनों लाइनमैन और परिवार के लोग उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने परशुराम चौधरी (65) को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें