फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक के अपहरण चार आरोपी गिरफ्तार, चार नामजद की तलाश

Sun, 14 Jul 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मोहित यादव - श्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
अपहृत मोहित की तलाश में लखनऊ तक फैलाया जाल, अब तक नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने झोंकी ताकत,आईजी ले रहे फीडबैक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 30 घंटे पहले किराये के कमरे से अपहृत किए गए 20 वर्षीय युवक मोहित यादव का पता नहीं चल सका। लखनऊ से लेकर बस्ती तक पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। इस बीच मोहित के सुरक्षित होने को लेकरअफवाह भी उड़ती रही, जिसकी पुलिस पुष्टि नहीं कर पा रही है। एपीएन पीजी कॉलेज के निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह समेत नामजद आरोपियों के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। इस बीच एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि अपहरण में शामिल बताए जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आईजी आरके भारद्वाज ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। आईजी जल्द से जल्द अपहृत को सकुशल बरामद करने के लिए टीमों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक अपहृत मोहित के बारे में कोई पुख्ता सूचना नहीं है। इस बीच छानबीन में पता चला है कि अपहर्ता उसे पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले के अविनाश सिंह के मकान से मार-पीटकर बाइक से सड़क तक ले गए। इसके बाद एक एक्सयूवी व थार गाड़ी में लेकर त्रिपाठी गली गांधीनगर होते हुए फोरलेन की तरफ निकले थे।
विज्ञापन

मोबाइल सर्विलांस से पुलिस को लखनऊ का लोकेशन मिला था। मगर, पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। उधर, कोतवाली में परिवार व शुभ चिंतकों का तांता लगा रहा। मोहित के साथ घूमने वाले शहर के तमाम युवक भी कोतवाली में डटे रहे। सीओ सिटी, स्वाॅट, एसओजी की टीमें सर्विलांस टीम के साथ माथापच्ची करती रही।
शुक्रवार को दिन में दो बजे कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले में अविनाश सिंह के मकान में किराये पर रहने वाले लालगंज क्षेत्र के सुकरौली निवासी मोहित यादव का कुछ युवकों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया था। घटना के बाद मकान मालिक अविनाश सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी कि दोपहर 2 बजे मोहल्ले के लोगों ने फोन कर बताया कि आपके घर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हो रही है। जब घर पहुंचा तो आदित्य विक्रम सिंह, पुलकित गर्ग, सत्यम कसौधन, मोनू, सैयद इल्हान तथा उसके साथ बहुत सारे लड़के उसके कमरे में घुस कर तोड़फोड़ कर रहे थे। जब वह भागकर बाथरूम में घुसा तो उसमें से खींचकर नीचे ले गये। कुछ दूर पैदल चल कर मुख्य मार्ग पर आकर चार पहिया वाहन से अपहरण करके हत्या करने की नियत से लेकर भाग गये। उस समय मोहित के कमरे में सौरभ दुबे, रिशु पाण्डेय निवासी भटोलवा भी थे।
...
आठ हुई आरोपियों की संख्या
पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से तीन का नाम एफआईआर में नहीं है। उनमें से मोनू नाम का आरोपी ही नामजद है। बाकी तीन आरोपियों का नाम पूछताछ में प्रकाश में आया है। मकान मालिक के मुताबिक, घटना में 12 से 15 लड़के शामिल हो सकते हैं। जिन पांच को नामजद किया गया है उनमें आदित्य प्रताप सिंह निवासी चंगेरवा थाना लालगंज हाल मुकाम मालवीय रोड बस्ती, पुलकित गर्ग निवासी बाटा गली, सैय्यद इलहान निवासी दरिया खां, सत्यम कसौधन भी आरोपियों में शामिल हैं। इस तरह से इस मामले में आरोपियों की संख्या आठ हो चुकी है।
..
मोबाइल बेचने का काम करता है मोहित
सुकरौली निवासी मोहित यादव के पिता मुकेश यादव की मृत्यु हो चुकी है। उसका बड़ा भाई मनीष लखनऊ में रहता है। कोतवाली में मिले मनीष ने बताया कि छोटी बहन पूजा मौसी के यहां रहती है। मां पिकौरा शिव गुलाम मोहल्ले में सदानंद शुक्ल के घर में किराये का कमरा लेकर रहती है। पहले मोहित भी मां के साथ रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले मां से मनमुटाव की वजह से वह पिकौरा दत्तूराय में अलग किराये का कमरा लेकर रहने लगा। मनीष ने बताया कि मोहित ने 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद छोड़ दिया था। पहले वह फोटोग्राफी करता था। इन दिनों मोबाइल फोन आपूर्ति करने के एजेंट का काम करता है।
विज्ञापन

..1
गुटबाजी की वजह से हुआ अपहरण
- मोहित यादव का अपहरण गुटबाजी की वजह से हुआ। दोनों गुटों में 22 जून को सक्सेरिया इंटर काॅलेज में चल रही प्रदर्शनी में मारपीट हुई थी। इसके जवाब में 24 जून को कटेश्वरपार्क के पास फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मोहित अपने दोस्त की बाइक लेकर चलता था। वह बाइक भी तोड़ दी गई थी। पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया था। मगर, इलहान पक्ष के लोग आदित्य प्रताप सिंह के घर पर चढ़कर मारपीट करने पहुंच गए थे। जिसके जवाब में मोहित का अपहरण किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस को अभी इसमें कुछ और कहानी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें